News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

इंगेजमेंट या छोटा रोल? क्या है प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने की वजह, जानें पूरी सच्चाई

कहा जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का रोल छोटा कर दिया गया था इसलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया. अब फिल्म के मेकर्स ने इस पर सफाई दी है

Share:

नई दिल्ली: जब से प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ने का ऐलान किया है तभी से अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. प्रियंका चोपडा़ ने इसे छोड़ने की वजह अपनी इंगेजमेंट बताई है. प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के मेकर्स से कहा है कि वो निक जोनास के साथ अपने रिश्ते को ज्यादा समय देना चाहती हैं इसलिए फिल्म नहीं कर पाएंगी. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का रोल छोटा कर दिया गया था इसलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया. अब फिल्म के मेकर्स ने इस पर सफाई दी है.

बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड से की थी सगाई, अब Engagement Ring की तस्वीरें आई सामने, देखें

आज 'भारत' के को-प्रोड्यूसर निखिल नमित ने प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट की खबर पर मुहर लगा दी. साथ ही उन्होंने रोल छोटा करने की खबर पर कहा,  ''इस खबरों में कोई सच्चाई नहीं है कि रोल छोटा होने की वजह से प्रियंका ने ये फिल्म छोड़ दी है. उनका अभी तक कोई स्क्रीन टेस्ट या लुक टेस्ट नहीं हुआ है. ऐसा अगस्त में होना था. उन्होंने अभी फिल्म की शूटिंग भी शुरु नहीं की है. उनके शेड्यूल की शूटिंग सितंबर में होनी थी. फिल्म उन्होंने अपने व्यक्तिगत वजहों से छोड़ी है. उन्हें इसके बारे में बेहतर पता है कि वो इस प्रोजेक्ट से क्यों बाहर हुईं. उनके ना कहने के निर्णय का हम पूरा सम्मान करते हैं. लेकिन इन अफवाहों पर विराम लगना चाहिए.''

'भारत' में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे सलमान खान, रिंग में बाइक पर स्टंट की तस्वीर आई सामने

आगे उन्होंने कहा, ''कोई ये दावा कैसे कर सकता है कि प्रियंका के रोल को छोटा कर दिया गया था? ये फिल्म 'ओड टु माई फादर' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. ये कोरिया के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसलिए ओरिजिनिल फिल्म की तरह ही सभी एक्टर्स को भूमिका दी गई है. प्रियंका चोपड़ा को स्क्रिप्ट के बारे में मालूम है. ऐसे फेक न्यूज़ के बारे में खबर छापते समय सोचना चाहिए. भारत अगले साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है.''

आपको बता दें कि इसमें सलमान खान के साथ दिशा पटानी और तब्बू जैसे कलाकार हैं. मेकर्स को इस फिल्म के लिए लीडिंग लेडी की तलाश है. आज डायरेक्टर ने कहा है कि प्रियंका चोपड़ा के छोड़ने की वजह से फिल्म की शूटिंग रुकेगी नहीं और जल्द ही नई अभिनेत्री के नाम की घोषणा की जाएगी.

यह भी बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से लंदन में सगाई कर ली और किसी को भी कानोंकान भनक नहीं लगी. अब प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग की तस्वीरें सामने आई हैं. यहां देखें

यह भी पढ़ें- पहली नजर में 11 साल बड़ी देसी गर्ल को दिल बैठे थे निक जोनास, बेहद दिलचस्प है इनकी Love Story लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें PHOTOS: निक जोनास से पहले बॉलीवुड के इन देसी ब्वॉयज पर आया था प्रियंका का दिल 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक से प्रियंका ने की सगाई, देखिए अब तक की सबसे Romantic Photos

Published at : 28 Jul 2018 02:03 PM (IST) Tags: bharat Priyanka Chopra Salman Khan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Welcome to The Jungle First Review: अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी-परेश रावल की तिकड़ी ने मचाया धमाल, यूजर्स बोले- पैसा वसूल, सुपरफनी है

Welcome to The Jungle First Review: अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी-परेश रावल की तिकड़ी ने मचाया धमाल, यूजर्स बोले- पैसा वसूल, सुपरफनी है

Welcome To The Jungle Release Live: 'वेलकम टू द जंगल' पहले दिन करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 9.30 बजे तक कमा डाले इतने करोड़

Welcome To The Jungle Release Live: 'वेलकम टू द जंगल' पहले दिन करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 9.30 बजे तक कमा डाले इतने करोड़

Carry on Jatta 4 First Review: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, एक्टर्स बोले- हंस-हंसकर पागल हो गए

Carry on Jatta 4 First Review: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, एक्टर्स बोले- हंस-हंसकर पागल हो गए

'पठान'-'धुरंधर' को धोने आ रहे अजय देवगन, Chauhaan से लूट लेंगे बॉक्स ऑफिस! देखें फर्स्ट लुक

'पठान'-'धुरंधर' को धोने आ रहे अजय देवगन, Chauhaan से लूट लेंगे बॉक्स ऑफिस! देखें फर्स्ट लुक

सिनेमाघरों में मचेगा गदर! आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक, एक्शन अवतार में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

सिनेमाघरों में मचेगा गदर! आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक, एक्शन अवतार में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

टॉप स्टोरीज

Ram Mandir Donation Case LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, हिरासत में 6 आरोपी, चंपत राय का नाम नहीं

Ram Mandir Donation Case LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, हिरासत में 6 आरोपी, चंपत राय का नाम नहीं

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य

OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'

104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'